Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली के साकेत में दिनदहाड़े एक शख्स ने महिला को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर

दिल्ली के साकेत में दिनदहाड़े एक शख्स ने महिला को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर

By प्रिया सिंह 
Updated Date

दिल्ली के साकेत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां  कोर्ट परिसर में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है। यहां वकील की ड्रेस में आए एक शख्स ने महिला को गोली मार दी। कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के सख्त इंतजाम होते हैं और मेटल डिटेक्टर लगे रहते हैं, ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, और अचानक फायरिंग कर दिया। यह बेहद ही चैकाने वाली खबर है।

पढ़ें :- Beat Death : रेल ट्रैक पर गिरी महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, अटक गईं सांसें, फिर हुआ कुछ ऐसा
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था। आरोपी द्वारा महिला को चार गोलियां मारी गईं जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं। मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ महिला को जीप में लेकर एम्स गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है । कहा जा रहा है महिला और इस शख्स के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था।
पढ़ें :- Snakes In Woman Baggage: चेन्नई एयरपोर्ट पर महिला को कस्टम ने रोका, बैग मिला 22 सांप
Advertisement