1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

गर्मियो में अधिक तला भुना या मसालेदार खाना खा लेने से पाचन से संबंधित दिक्कतें होने लगती है। लेकिन अगर आपके पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आती हो तो इसे जरा भी नजरअंदाज न करें। आपकी जरा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार पेट में गुड़गुड़ाहट की आवाज को मेडिकल टर्म में स्टोमक ग्रोलिंग कहा जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

जब हमारा फू़ड डाइजेशन हो रहा होता है तो ये आवाज पेट और आंतो के बीच से आती है। अगर एक या दो बार ऐसी आवाज सुनाई दे तो यह नार्मल है घबराने की जरुरत नहीं है। लेकिन अगर यही आवाज बार बार सुनाई देती रहती है तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

जब खाना डाइजेशन के लिए हमारी छोटी आंत में पहुंचता है तो शरीर फूड्स को तोड़ने और न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन के लिए डाइजेस्टिव एंजाइम रिलीज करता है। आमतौर पर भूख न लगने की वजह से पेट में गुड़गुड़ाहट की आवाज आती है। अगर ये तमाम कोशिशो के बाद भी नहीं रुक रहा है जो तुंरत किसी हेल्थ विशेषज्ञ से पेट की जांच जरुर कराएं।

इस तरह की आवाज लगातार आना डाइजेशन से संबंधित किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए वक्त रहते इसका इलाज करा लेने से ठीक हो जाती है। अगर पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आ रही हो तो पानी अधिक पीएं। थोड़ी थोड़ी देर में हल्का फुल्का खाना खाएं। हो सके तो दिन में दो बार हर्बल टी पीएं। आराम मिलेगी।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...