1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chief Minister Yogi Adityanath Birthday: आज 52 साल के हुए सूबे के मुखिया, पढ़ें अजय सिंह बिष्ट से CM योगी बनने का सफर

Chief Minister Yogi Adityanath Birthday: आज 52 साल के हुए सूबे के मुखिया, पढ़ें अजय सिंह बिष्ट से CM योगी बनने का सफर

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आज 05 जून को जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chief Minister Yogi Adityanath Birthday: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आज 05 जून को जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर उनके राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में तमाम उतार चढ़ावों का सामना किया है।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

एक वक्त ऐसा था जब सूबे के मुख्यमंत्री को अपने तेज तर्ऱार अक्रामक रवैया की वजह से सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। लेकिन उन्होंने अपने जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं औऱ मुश्किलों को पार कर आज राजनीति जगत का चमकता सितारा बनकर उभरे हैं।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनका जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था। योगी आदित्यनाथ के पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और मां का नाम सावित्री देवी है। योगी आदित्यनाथ सात भाई बहन है जिसमें वें पांचवे नंबर पर है।

गणित से एमएससी की पढ़ाई के दौरान आए थे गोरखपुर

उन्होंने गढ़वाल विवि श्रीनगर से गणित से बीएससी किया है। सन 1993 में गणित से एमएससी की पढ़ाई के दौरान गोरखपुर आए थे। 15 फरवरी 1994 को गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ से दीक्षा लेकर योगी बन गए और यही से उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया।

26 साल की उम्र में लोकसभा का चुनाव जीतकर बने सांसद

22 साल की उम्र में योगी आदित्यनाथ ने अपना घर परिवार छोड़ दिया और योगी बन गए। सन 1998 में महंत अवेद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया। 26 साल की उम्र में लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बन गए।

पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

योगी आदित्यनाथ साल 1998 में पहली बार 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत भी गए। इसके बाद वह साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी गोरखपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। साल 2014 में महंत अद्वैतनाथ का निधन हो गया। इसके बाद योगी गोरखनाथ पीठ के महंत बने।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ जब गुरु गोरखनाथ मंदिर के उत्तराधिकारी के रुप में कार्यभार ग्रहण किया तो इनके कंधो पर कई जिम्मेदारियां आ गई। साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। अचानक योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की सत्ता संभालने का मौका मिला।

जब सदन में फूट फूट कर रो पड़े थे योगी आदित्यनाथ

साल 2006 में गोरखपुर दंगे मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के बाद ग्यारह दिनों तक जेल में रखा गया था।यूपी के सीएम मुलायम सिंह यादव के कार्य़काल में हुई उस घटना को यादकर योगी आदित्यनाथ सदन में अपनी बात रखते हुए भावुक होकर रो पड़े थे।

जब एक मासूम पहुंचा था शिकायत लेकर

एक समय था जब एक मासूम बच्चा अपनी समस्या लेकर योगी आदित्यनाथ के पहुंचा था। मासूम के साथ सवाल जवाब के दौरान योगी आदित्यनाथ काफी भावुक हो गए थे। गोरखनाथ मंदिर में योगी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी एक 9 साल का बालक उनके पास पहुंचा। उसकी आंखों में आंसू थे, योगी ने उसे पास बुलाया और पूछा की क्या हुआ। तो उस बालक ने बताया कि, मैं रामलीला मैदान के पास रहता हूं… मां ने सामान खरीदने के लिए पैसे दिए थे उसमें से मैं 90 रुपये का बैडमिंटन और शटल कॉक ले आया।

घर पहुंचा तो मां ने डांटकर पैसे वापस लाने को कहा। दुकानदार के पास पहुंचा तो उसने गाली देकर भगा दिया…. मैं पुलिस अंकल के पास भी गया वहां मेरी बात सुनकर हंसते हुए उन्होंने कहा कि योगी दरबार में जाओ। बालक की बात सुनकर योगी की हंसी छूट गई और उससे बोले- बताओ किसे सजा दिलानी है… दुकानदार को या पुलिस को।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

बालक ने कहा सजा नहीं दिलानी बस मुझे 90 रुपये वापस चाहिएं ताकी मेरी मां मुझे घर में घुसने दे। इस पर योगी ने अपने कर्मचारी को बालक को 90 रुपये देने को कहा, जिसे लेकर बालक खुश होकर चला गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...