1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi New CM : रेखा गुप्ता के नाम पर संघ की मुहर! रेस में सबसे आगे…पढ़ें अब तक का राजनीतिक सफर

Delhi New CM : रेखा गुप्ता के नाम पर संघ की मुहर! रेस में सबसे आगे…पढ़ें अब तक का राजनीतिक सफर

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का नाम सीएम पद के लिए तय हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बीजेपी (BJP) नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का नाम सीएम पद के लिए तय हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बीजेपी (BJP) नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है।

पढ़ें :- Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के आवास पर एक अहम बैठक हुई थी। इस मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संघ के एक बड़े पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक के दौरान संघ की ओर से रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे शाह और नड्डा ने मान लिया। हालांकि आधिकारिक घोषणा से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की नई सीएम के रेस में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का नाम सबसे आगे चल रहा है।

हालांकि आधिकारिक घोषणा दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक ही करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)  अब मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। बताया जा रहा है कि आज इनके नाम का एलान हो सकता है। सियासी गलियारों में फिलहाल इस नाम की चर्चा जोरों पर है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली सीएम के तौर पर दिवंगत और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उनके बाद भाजपा से दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

जीवन परिचय
नाम: रेखा गुप्ता
आयु: 50
पार्टी: भाजपा की टिकट पर पहली बार बनीं विधायक
विधानसभा: शालीमार बाग
पेशा: वकालत
पति: मनीष गुप्ता

कौन हैं रेखा गुप्ता?

पढ़ें :- NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात साफ़ हो गई कि भारत का युवा पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: राहुल गांधी

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)  मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका जन्म जींद में ही हुआ था। लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में वो दिल्ली आई। जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गई। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)  की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। अब दिल्ली की कमान संभाल सकती हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)  एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था।  इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई।

रेखा गुप्ता का सियासी करियर

इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गईं और राजनीति में एक्टिव हो गईं। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)  दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रधान भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)  ने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराकर चुनाव जीता है। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta)  को कुल 68200 वोट मिले थे। जबकि आप की वंदना कुमारी 38605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। यहां से कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन 4892 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...