1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन निचलौल ब्लाक सभागार एवं सदर ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ।

पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न नेताओं और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सदर ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं का पूरी निष्ठा से पालन करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि है। केंद्रीय मंत्री ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए कहा कि यह संशोधन समाज हित में किया गया है, लेकिन विपक्ष इसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। आज कश्मीर आतंकवाद का केंद्र न होकर पर्यटन का गढ़ बन चुका है। भारत को G-20 की अध्यक्षता मिली है, जो वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। आर्थिक प्रगति के आंकड़ों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि भारत का निर्यात 450 अरब डॉलर से बढ़कर 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह अब 597 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।जन धन योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 52 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 65 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और सरकार को 3 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।

सम्मेलन को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्पक्षता और निष्ठा के साथ पार्टी के सिद्धांतों पर काम करते हैं।

पढ़ें :- देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में NHM बजट न खर्च करने में पहले नंबर पर है यूपी

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही संगठन में उचित सम्मान और पद मिलता है।

इस दौरान पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन गुप्ता, महामन्त्री बबलू यादव, मंत्री गौतम तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, अंशु पाण्डेय, गिरधारी गुप्ता, शैलेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, दुर्गा अग्रहरी, अनिल गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनिल बर्मा, सुनील मद्धेशिया, गिरिजेश जायसवाल, गिरिजेश अग्रवाल,आकाश श्रीवास्तव, नंद किशोर तिवारी, सानंदन पटेल, अमरनाथ पटेल, विवेक गुप्ता,ओमप्रकाश पटेल, अशोक पटेल, बलराम दूबे, महेश चौरसिया, वीरेंद्र चौहान,रामहरख गुप्ता, दिनेश जायसवाल, गोविंद जायसवाल, अभिषेक मिश्रा,बेद उपाध्याय उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...