1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब्दुल ने भतीजे संग बीवी को पकड़ा तो वह बोली- ‘तूने ड्रम का नाम सुना है, हम तुझे उससे भी दर्दनाक मौत देंगे

अब्दुल ने भतीजे संग बीवी को पकड़ा तो वह बोली- ‘तूने ड्रम का नाम सुना है, हम तुझे उससे भी दर्दनाक मौत देंगे

यूपी के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड (Saurabh Murder Case) के मामले के बाद ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। अब नया मामला गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बा का है। यहां एक पत्नी का उसके भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी जान से मारने की धमकी है।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद । यूपी के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड (Saurabh Murder Case) के मामले के बाद ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। अब नया मामला गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बा का है। यहां एक पत्नी का उसके भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी जान से मारने की धमकी है। धमकी के बाद से पति डर की वजह से घर से भागा-भागा फिर रहा है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी हत्या करने की धमकी दे रही है। महिला ने धमकी दी है कि ड्रम में नहीं काटकर तालाब में मछलियों को डाल देंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कस्बा निवासी पीड़ित अब्दुल कादिर (Abdul Qadir) ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा उसकी शादी 15 मार्च 2012 को हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें उसका बड़ा लड़का 12 साल का है और सबसे छोटा बेटा डेढ़ साल का है। उसने बताया कि उसका पत्नी का भतीजे फरमान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। ढाई साल से भतीजे का घर पर आना-जाना है।

मैंने दोनों की हरकतों पर गौर नहीं किया। मुझे दोनों की करतूतों के बारे में मोहल्लेवालों ने बताया। इसके बाद मैंने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा। पीड़ित अब्दुल का आरोप है कि जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पत्नी और उसके आशिक ने उसे धमकाया। पत्नी ने कहा कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार डालेगी।

पत्नी और उसके प्रेमी ने बच्चों को भी मारने की धमकी दी है। बच्चों की वजह से मैंने इस बात को भूल गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों अपनी आदतों से बाज नहीं आए। इसके बाद से उनके तीन फोन पकड़े। दोनों का वीडियो भी उसके पास है। 3 अप्रैल को मैं जब काम से लौट तो देखा कि फरमान उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

अब्दुल कादिर (Abdul Qadir)  ने जब उनको रोकना चाहा तो पत्नी और उसके आशिक ने उसे पकड़ लिया। उसको धमकाते हुए कहा कि ‘तूने ड्रम का नाम सुना है। तुझे बात समझ नहीं आ रही कि ड्रम का क्या मामला चल रहा है। हम तुझे उससे भी दर्दनाक मौत देंगे। तेरे छोटे-छोटे टुकड़े करके तालाब में फेंक देंगे।’ इस धमकी के बाद से अब्दुल डरा हुआ है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...