1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Sunil Chhetri LoveStory: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर सुनील छेत्री की मां भी थी फुटबॉल प्लेयर, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

Sunil Chhetri LoveStory: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर सुनील छेत्री की मां भी थी फुटबॉल प्लेयर, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

इंडियन फूटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। सुनील छेत्री अद्भूद खिलाड़ी तो है ही उनकी लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। 3 अगस्त 1984 में जन्मे सुनील छेत्री की मां सुशीला छेत्री खुद भी नेशनल फुटबॉल प्लेयर थीं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

इंडियन फूटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। सुनील छेत्री अद्भूद खिलाड़ी तो है ही उनकी लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। 3 अगस्त 1984 में जन्मे सुनील छेत्री की मां सुशीला छेत्री खुद भी नेशनल फुटबॉल प्लेयर थीं। वो नेपाल के लिए खेलती थीं। वहीं सुनील छेत्री की पत्नी सोनम उनके कोच सुब्रतो भट्टाचार्य़ की बेटी हैं। सुनील और सोनम की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गयी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील की सोनम से पहली बार मुलाकात कोलकाता के एक मैच में हुई थीं। सोनम से पहली मुलाकात में ही सुनील को प्यार हो गया था। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरु हुआ और दोनो के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गयी। इसके बाद दोनो ने लंबे समय तक डेट किया। आखिरकार साल 2017 का वो दिन आ गया जब दोनो शादी के बंधन में बंध गए। सुनील और सोनम का एक बेटा है जिसका नाम ध्रुव है।

जब पिता के फोन से नंबर चुरा कर की थी बात

सोनम को सुनील से प्यार हो गया था। सोनम ने अपने पिता के फोन से सुनील का फोन नंबर चुराया और सुनील छेत्री को फोन करके कहा कि वे उनके खेल का पसंद करती हैं और मिलना चाहती हैं। सुनील को तब यह अहसास नहीं था कि मुलाकात के लिए फोन करने वाली यह फैन उनके कोच की ही बेटी है।

पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी

सुनील छेत्री दुनिया के तीसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर

सुनील की उम्र उस समय 18 वर्ष थी जबकि सोनम महज 15 वर्ष की थीं। सुनील छेत्री दुनिया के तीसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर का रिकॉर्ड दर्ज है। इस मामले में पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...