1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। ये पहली बार है जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी उनके घर पहुंची हैं। बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। ये पहली बार है जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी उनके घर पहुंची हैं। बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन, कहा कि सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे

वहीं, ममता बनर्जी जब केजरीवाल के आवस पहुंचीं तो मुख्यमंत्री की पत्नी स्वागत के लिए पहले से बाहर थी। उन्होंने गुलदस्ता देकर ममता का स्वागत किया। दोनों गले मिले और फिर काफी देर तक उनके बीच बातचीत हुई। ममता बनर्जी ने केजरीवाल के माता-पिता से भी बातचीत की। इस दौरान सीएम के आवास में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा भी मौजूद रहे।

बता दें कि, सीएम केजरीवाल और ममता बनर्जी के बीच अच्छा तालमेल रहा है। दोनों ही दल केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक साथ मिलकर मोर्चा खोलते रहे हैं। यही नहीं दोनों नेता एक दूसरे का खुलकर समर्थन भी करते रहते थे। ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। ऐसे में समय निकालकर वह केजरीवाल के घर भी पहुंची।

 

 

पढ़ें :- UP में BJP की हैट्रिक तय, अखिलेश यादव की कोई भी पैंतरेबाज़ी तीसरी बार भी बाज़ी पलट नहीं पाएगी: केशव मौर्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...