Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसमें सबसे ज्यादा चोट हिंदुस्तान के मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगी: राहुल गांधी

देश में जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसमें सबसे ज्यादा चोट हिंदुस्तान के मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगी: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, देश के सारे नेता-नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी अंबानी के यहां शादी में गए थे। लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं गया। क्योंकि मैं आपके यहां शादी में आना चाहता हूं, आपके घरों में आना चाहता हूं, मुझे वहां नहीं जाना।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- PM मोदी का अडानी-अंबानी वाला आर्थिक ढांचा अब ढह जाएगा और आम आदमी को झेलना पड़ेगा नुकसान

राहुल गांधी ने आगे कहा, नरेंद्र मोदी जनता से कहते हैं कि, सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक गाड़ी में चलो और विदेश मत जाओ…लेकिन ये सब कहने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी खुद विदेश चले जाते हैं। देश में जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसमें सबसे ज्यादा चोट हिंदुस्तान के मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगी। मैं पहले से कह रहा हूं कि इस आर्थिक तूफान की तैयारी कीजिए, लोगों की रक्षा कीजिए, लेकिन इससे नरेंद्र मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता। नरेंद्र मोदी सिर्फ देश-विदेश घूम रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, देश की मीडिया पर अडानी-अंबानी का पूरा कंट्रोल है। वो कभी अंबानी की शादी दिखाता है, तो कभी क्रिकेट की बात करता है। जब मैं उनसे कहता हूं कि कभी देश के किसानों और मजदूरों की बात भी कर लो, तो वे मुस्कुरा कर कहते हैं, राहुल जी, हम आपकी बात समझते हैं, लेकिन हमें भी परिवार चलाने के लिए सैलरी की जरूरत है। देश में यही हो रहा है।

इसके साथ ही कहा, देश के किसानों, मज़दूरों और छोटे व्यापारियों की जो भी बचत थी, वो नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत GST लगा छीन ली और अंबानी-अडानी को सौंप दी। ये सब पिछले 10 साल में हुआ है। आज देश में जो भी धन है, वह सिर्फ दो लोगों के हाथों में है।
देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, पावर सेक्टर और डिफेंस सेक्टर समेत सब कुछ नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्तों को थमा दिया है।

अब एक ऐसा तूफान आ रहा है, जो आज तक हिंदुस्तान ने नहीं देखा। हम नरेंद्र मोदी से रोजाना कह रहे हैं कि देश के किसानों, मजदूरों, छोटे व्यपारियों की रक्षा करना शुरू करिए। क्योंकि अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो देश का जबरदस्त नुकसान होगा। लेकिन नरेंद्र मोदी नार्वे चले जाते हैं और कहते हैं अडानी-अंबानी की मदद करो। एक तरफ- अडानी और अंबानी सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग करते हैं। दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को रील देखने की सलाह देते हैं।

पढ़ें :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली व अमेठी दौरा कल से, मिशन 2027 को देंगे धार

राहुल गांधी ने आगे कहा, देश की जनता को जागरूक होना पड़ेगा, क्योंकि देश को आप लोग ही बदल सकते हैं। जब तक आप ये सरकार नहीं बदलेंगे, तब तक—महंगाई बढ़ती जाएगी, मनरेगा जैसी योजनाएं खत्म होती जाएंगी, अडानी-अंबानी जैसे लोग अमीर होते जाएंगे और आपका पैसा उनकी जेब में जाता रहेगा। मैं आपके साथ खड़ा हूं। आप जहां भी बुलाएंगे, आपके साथ खड़ा मिलूंगा, क्योंकि मैं आपसे प्यार करता हूं।

 

Advertisement