नई दिल्ली। ट्रेनों में लगातार किन्नरों की गुंडागर्दी तेजी से बढ़ती जा रही है। अवैध वसूली करने वाले किन्नरों से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री परेशान हो रहे है और रेलवे इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। इस अवैध का नीतीजा अब मारपीट के रूप में निकलकर सामने आ रहा है। किन्नरों के साथ मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि ट्रेन के अंदर एक यात्री किन्नर की जम कर पिटाई कर रहा है। यह वीडियो किस ट्रेन का और कब का है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पढ़ें :- बहुसंख्यकों को डरा रही है सीएम बनर्जी, गृहमंत्री अमित शाह, कहा- टीएमसी सरकार में महिलाएं नही है सुरक्षित
ट्रेन में पैसे मांगने के नाम पर लोगों से बदतमीजी करने वाले किन्नर को लोगों ने अच्छे से समझा दिया। pic.twitter.com/EJ65eCmxph
— छपरा जिला
(@ChapraZila) April 12, 2026
ट्रेन में जबरन वसूली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ट, जहां एक युवक ने किन्नर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि किन्नर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहा था, जिस पर युवक भड़क गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। ट्रेन के अंदर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यात्रियों की सुरक्षा और ऐसी जबरन वसूली पर कब लगेगी रोक। इससे पहले भी ट्रेन में यात्रियों के साथ किन्नरों द्धारा मारपीट के कई मामले सामने आ चुके है। हर यात्री किन्नरों के आतंक से परेशान है, लेकिन रेलवे इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। यह किन्नर स्टेशन से ट्रेन निकलते ही उस पर दौड़ कर चढ़ जाते है। ट्रेन मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के स्टाफ भी किन्नरों से कुछ नहीं बोलते है। किन्नर अपनी गुंडागर्दी करते हुए यात्रियों से जबरन वसूली करते है। आखिर कब तक आशीर्वाद के नाम पर वसूली और बदतमीजी का यह खेल चलता रहेगा? क्या रेलवे में आम यात्री अब सुरक्षित नहीं है।