Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Noida News: देश में गाड़ियों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक  वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि डीएनडी फ्लाईओवर के पास सड़क पर दौड़ती XUV500 कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार चालक और उनके परिवार ने कार से छलांग लगा दी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से खाक हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की है। मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले वंशज गोयल अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-41 में अपने लिए एक फ्लैट देखने के लिए जा रहे थे।

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू
Advertisement