नई दिल्ली। मनोरंजन इंडस्ट्री (Entertainment Industry)की मशहूर सिंगर नीति मोहन (Renowned singer Neeti Mohan) के पिता बृज मोहन शर्मा (Brij Mohan Sharma) का हाल ही में निधन हो गया। गायिका ने रविवार 18 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। उन्होंने अपने पिता को अपने परिवार का मार्गदर्शक बताया। इस पोस्ट पर सेलेब्स ने शोक जताया है।
पढ़ें :- 'वो मेरे इनर गारमेंट्स पर करता था घटिया कमेंट्स', एक्ट्रेस ने डायरेक्टर को अपना अवॉर्ड दिखाकर दिया था दमदार जवाब
कब हुआ पिता निधन?
इस खबर को साझा करते हुए, नीति और उनके परिवार ने कहा,कि बहुत गहरे दुख और भारी मन के साथ, हमें अपने प्यारे पिता, श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की दुखद सूचना देनी पड़ रही है, जो 15.10.2026 को इस दुनिया से विदा हो गए। एक प्यारे पति और पिता, हमारा मार्गदर्शन करने वाले और हमारे परिवार का आधार। उनकी समझदारी, संस्कार और प्रेम हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका आशीर्वाद और उनकी खूबसूरत यादें जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।’
सेलेब्स ने जताया दुख
इस खबर के सामने आते ही, फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने नीति और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता वरुण धवन, गायक हिमेश रेशमिया, गायिका श्रेया घोषाल, अभिनेत्री दीया मिर्जा, अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिनेत्री गौहर खान, और अभिनेता श्रेयर तलपड़े जैसे सेलेब्स ने दुख जताया है।
बृज मोहन शर्मा ने दिया बेटियों का साथ
बृज मोहन शर्मा ने अपनी चार बेटियों- नीति, शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन के जीवन और करियर में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उनकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया और उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। वे अपनी बेटियों के साथ हमेशा खड़े रहे, चाहे वे संगीत, नृत्य या अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बना रही हों। उन्होंने इस सफर में आने वाली सामाजिक उम्मीदों और चुनौतियों का सामना करने में भी उनकी मदद की। मुश्किल समय में भी, शर्मा परिवार का एक अहम हिस्सा बने रहे। 2019 में नीति की शादी के दौरान, वे कथित तौर पर आईसीयू में भर्ती थे, और उनकी जगह उनकी मां ने कन्यादान की रस्म निभाई।