'He used to make lewd comments about my innerwear' — Actress gave a fitting reply to the director by showing him her award
मुंबई। मनोरंजन इंडस्ट्री (Entertainment industry) में काम पाने के लिए एक्टर्स और एक्ट्रेस को किस कदर स्ट्रगल करना पड़ता है। अब हाल ही में टीवी की दुनिया में वैम्प रोल्स से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे जब उन्हें अपने करियर में बड़ा रोल मिला तो उन्हें डायरेक्टर की कड़वी बातें सुननी पड़ती थीं। उन्होंने बताया कि वो डायरेक्टर कुछ एक्टर्स को बहुत बुली करता था। लड़कियों के इनर गार्मेंट्स पर कमेंट करता था।
डायरेक्टर करता था घटिया कमेंट्स
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उसका नाम काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) है। काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने सिद्धार्थ कनने (Siddharth Kanne) से खास बातचीत में अपने करियर के तमाम पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्हें टीवी में बड़ा ब्रेक मिला, उस सेट पर उनका कॉन्फिडेंस टूट गया था। उन्हें डायरेक्टर से डर लगता था क्योंकि वो डायरेक्टर बहुत घटिया कमेंट्स करता था।
सेट पर आने का नहीं करता था मन : काम्या
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) शो कहता है दिल के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वो उनके लिए टीवी का एक बड़ा ब्रेक था। काम्या ने कहा कि वो डायरेक्टर कुछ एक्टर्स को काफी बुली करता था। उन्होंने बताया की वो डायरेक्टर ऐसे बात करता था कि उन्हें मेकअप रूम से सेट पर जाने का मन ही नहीं होता था।
इनर गारमेंट्स पर डायरेक्टर करता था कमेंट
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने बताया कि “डायरेक्टर थे, वो उन्होंने कुछ एक्टर्स को इतना बुली किया है कि मेकअप रूम से सेट पर जाने का मन ही नहीं करता था। मुझे इतनी खुशी हुई थी कि एक शो मिला है। मैं बहुत मेहनत करना चाहती थी, लेकिन वो ऐसी-ऐसी बातें कर देते थे, हंसते-खेलते…मैं कह भी नहीं पाउंगी। एक शॉट था जब मैं सीढ़ियों से भाग कर आती थी। वो मेरे इनर गारमेंट्स पर कमेंट्स करते थे कि कैसा वाला पहना है। मैं बहुत ज्यादा सहम जाती थी वो ऐसी बातें कर देते थे।
एक्टिंग छोड़ने की मिली थी सलाह
काम्या ने अपनी बात को पूरा करते हुए बताया कि 25 एपिसोड्स के बाद शो से उनका रिप्लेसमेंट होना था। शो में लीप आया था। काम्या जब शो छोड़ रही थीं तो उस डायरेक्टर ने काम्या से कहा था कि उन्हें एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए और 9 से 5 की नौकरी करनी चाहिए। एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है।
यूं दिया था डायरेक्टर को जवाब
काम्या ने कहा कि उस डायरेक्टर ने एक न्यूकमर का कॉन्फिडेंस तोड़ दिया था। काम्या ने कहा कि अगर उनकी जगह कोई और होता तो शायद डायरेक्टर की बात को दिल पर लेकर एक्टिंग छोड़ देता। काम्या ने ये भी बताया कि उन्होंने कैसे उस डायरेक्टर को जवाब दिया था। काम्या ने बताया कि जब उन्हें उनका पहला अवॉर्ड मिला था, तब वो डायरेक्टर अपने असिस्टेंट के साथ ऑडियंस में था। काम्या ने उस डायरेक्टर को अपना अवॉर्ड दिखाया था।