Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Panchang : जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, आज किस नक्षत्र में होगी अजा एकादशी

Aaj Ka Panchang : जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, आज किस नक्षत्र में होगी अजा एकादशी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Panchang  23  August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की एकादशी 06:05 सुबह तक है। फिर द्वादशी है। आज एकादशी का पावन पर्व है। आज अजा एकादशी 2022 का व्रत रखा जाएगा। आज भगवान विष्णु की पूजा व व्रत की जाती है। आद्रा नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य , व्रत रखने का महान दिवस है।

Aaj Ka Panchang :

दिनांक – 23 अगस्त 2022
दिवस – मंगलवार
माह – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष,
तिथि – एकादशी 06:06 am तक, फिर द्वादशी
सूर्योदय – 05:58 सुबह
सूर्यास्त – 06:50 शाम
नक्षत्र – आद्रा
सूर्य राशि – सिंह
चन्द्र राशि – मिथुन
करण – बालव
योग-सिद्धि

23 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

23 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -11:58 सुबह से 12:48 दोपहर तक।

23  अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त – 02:29 दोपहर से 03:28 दोपहर तक

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

23  अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त – 06:19 शाम से 06:56 शाम तक

23 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल – दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

Advertisement