नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दिल्ली और गोवा में कई ठिकानों पर घंटों छापेमारी के बाद ईडी ने ये एक्शन लिया है। ईडी ने ये कार्रवाई कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया गया है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, दीपक सिंगला ने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया था, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- अगर कोई बेटी से जबरन दुस्साहस करेगा तो उसकी रावण-दुर्योधन जैसी दुर्गति होना तय
दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर सीट से चुनाव में किस्मत आजमाई थी। दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें गोवा के आप प्रभारी और एमसीडी के सह-प्रभारी के पद शामिल हैं। 2024 में भी जांच के तहत ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था।
ईडी ने आप के दो बड़े नेताओं को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि, ईडी की टीम ने सिंगला से घंटों पूछताछ की। इस दौरान वह कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो कई सवालों को टालते रहे। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 9 मई को ईडी ने पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था। 9 दिन के भीतर ‘आप’ के दो बड़े नेताओं की गिरफ्तारी से पार्टी केंद्र सरकार पर आक्रामक है और इसे चुनावी हथकंडा बता रही है।
बीजेपी में शामिल नहीं हुए इसलिए हुई गिरफ्तारी
दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई ग़लत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है क्योंकि वो बीजेपी के ख़िलाफ़ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।