AAP candidates Punjab: इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। आप ने 8 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। इन उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल हैं।
पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले
AAP ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है।
कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कर्मजीत अनमोल का है। वे सीएम भगवंत मान के काफी करीबी बताए जाते हैं।