Aap Protest Delhi : आम आदमी पार्टी (AAP) का भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के एलान के मददेनजर आज आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। दिल्ली के ITO मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस बात की जानकारी दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) अपने पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।
पढ़ें :- बिना इमिग्रेशन जांच के इंटरनेशनल फ्लाइट में पहुंचे 3 विदेशी, सरकार ने एयर इंडिया के CEO से मांगा जवाब
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि अगली सूचना तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद रहेगा। बता दें कि स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आरोपी पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने भाजपा के मुख्यालय जाने का ऐलान किया। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।
पढ़ें :- कनाडा से निर्वासित हुआ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक और सांसद होंगे। बीजेपी मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।