Aap Protest : दिल्ली में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाएंगे। इस मामले को लेकर आज हंगामे के आसार हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। DDU मार्ग, बीजेपी ऑफिस के आस पास 144 धारा लगी रहती है। चुनाव आचार संहिता भी लगी हुई है। इसके अलावा आईटीओ, मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट जैसे मेट्रो स्टेशनों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
पढ़ें :- UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने पुलिस से कोई परमिशन नहीं मांगी है। फिर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किसी तरह का प्रदर्शन करती है तो उन्हें आम आदमी पार्टी के दफ्तर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि अपने सभी बड़े नेताओं के साथ, विधायकों और सांसदों सबके साथ 12 बजे बीजेपी मुख्यालय आ रहा हूं, जिसको-जिसको आप जेल में डालना चाहते हो, जेल में डाल दो। एक साथ जेल में डाल दो।