बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की आनेवाली फिल्म ‘डकैत’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान मूवी के एक्शन सीन्स को शूट करते हुए मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष हो चोटिल हो गए हैं। इस हादसे के बाद शूटिंग को रोक दिया गया और एक्टर्स को अस्पताल भी भेजा गया।इसके बाद जल्द ही दोनों अस्पताल से ठीक होकर वापस आ गए जिससे फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों एक्टर्स फिलहाल अब पूरी तरह ठीक हैं।
पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
शूटिंग अभी भी जारी
वहीं शूटिंग में हादसे के तुरंत बाद उन्हें मेडिकल सर्विस दी गई थीं। ट्रीटमेंट के बाद वो वापस शूटिंग पर लौट आए। बता दें अभी तक फिल्म की किसी भी कास्ट ने इस पर कोई चर्चा नही किया है। बात नहीं की है और ना ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है। ‘डकैत’ फिल्म की बात करें तो पहले इस मूवी में अदिवि शेष के साथ श्रुति हासन को कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में मृणाल को फाइनल कर लिया गया। इस मूवी को शनील देव डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही इस मूवी को तेलुगू और हिंदी दोनों में शूट किया जा रहा है।
पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत