अगर आप भी .रोज रोज वही एक ही तरह खाना खाते खाते बोर हो गए हैं। तो क्यों न आज अलग कुछ ट्राई कीजिये । जी हाँ! आज हम आपके लिए अचारी खिचड़ी रैसिपि लाये हैं। जो की खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसकी खासियत ये है कि बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं।
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
कितने लोग के लिए – 4
बनाने की सामग्री
- बासमती चावल एक कप
- मूंग दाल आधा कप
- सरसों का तेल दो टेबलस्पून
- हींग एक चुटकी
- जीरा एक टीस्पून
- सौंफ एक टीस्पून
- कलौंजी आधा टीस्पून
- मेथी दाना आधा टीस्पून
- राई आधा टीस्पून
- साबुत लाल मिर्च स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर आधा टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर आधा टीस्पून
- नमक स्वादानुसार
- हरी मिर्च
बनाने की विधि
पढ़ें :- Vegetable Soup : सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
-
- पहले आप चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें।
- अब कुकर में सरसों का तेल गर्म करें।
- अब इसमें हींग, जीरा, राई, मेथी दाना, कलौंजी, सौंफ और साबुत लाल मिर्च डालें।
- इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड तक भून लें।
- फिर हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और चला लें।
- अब भीगे हुए चावल और दाल को डालकर एक से दो मिनट के लिए भूनें।
- स्वादानुसार नमक डालें और पानी मिलाएं।
- कुकर का ढक्कन लगाएं और 2 सीटी आने तक पका लें।
- प्रेशर निकलने पर ढक्कन खोलें और खिचड़ी को हरे धनिये से सजाएं।
- गरमा-गरम अचारी खिचड़ी को आप अचार, पापड़ या के साथ खा सकते हैं।
- अगर आप चाहें तो घी भी डाल सकती हैं।