Actress Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत की खबर ने उनके परिवार संग सभी फैन्स को सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। रविवार को फंदे पर आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) लटकी हुई पाई गईं। अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। खबर के सामने आने के बाद से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। इस बीच एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का आखिरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो
इससे पहले शनिवार की रात को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें वो भोजपुरी गाना ‘करिहइया ये गोरी हिलोर मारे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं और काफी खुश भी दिख रही हैं।