Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की Diwali celebration की तस्वीरें, फैंस ने जमकर लूटाया प्यार

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की Diwali celebration की तस्वीरें, फैंस ने जमकर लूटाया प्यार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड सेलिब्रेटीज ने खूब धूमधाम से दीवाली के त्यौहार को मनाया। बॉलीवुड से लेकर तमिल सुपस्टारर्स ने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रश्मिका दीवाली के मौके पर पारंपरिक ड्रेस में नजर आयीं। तस्वीर में रश्मिका दीयो से सजी थाली पकड़े हुए नजर आयीं।

पढ़ें :- Rishi Kapoor Death Anniversary : हमेशा दिलों में…ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर परिवार ने भावुक होकर किया याद

रश्मिका ने दीवाली सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में क्रेडिट आनंद देवरकोंडा भी लिखा है। ऐसा लग रहा है कि विजय देवरकोंडा के घर पर दिवाली का त्योहार मनाया गया। फिलहाल ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

हालांकि, यह बात जगजाहिर है कि पिछले कुछ सालों से ऐसी अफवाहें हैं कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। कई बार उन्हें कपल के तौर पर देखा गया। पिछले दिनों वह विजय देवरकोंडा के घर गईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। तस्वीरें नेटिज़ेंस के दिलों में छा गईं। इस बार भी उन्होंने विजय देवरकोंडा परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। लेकिन इस जोड़े ने अपने रिश्ते के बारे में कहीं भी बात नहीं की है।

 

Advertisement