Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ADGP वाई पूरन कुमार थे भ्रष्टाचारी, रोहतक में ASI संदीप ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, पुलिस म​हकमें मचा हड़कंप

ADGP वाई पूरन कुमार थे भ्रष्टाचारी, रोहतक में ASI संदीप ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, पुलिस म​हकमें मचा हड़कंप

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के एडीजीपी वाई पूरन कुमार (ADGP Y Puran Kumar) का सुसाइड मामला अभी शांत नहीं हुआ कि मंगलवार दोपहर रोहतक पुलिस (Rohtak Police) की साइबर सेल (Cyber ​​Cell) के एक एएसआई संदीप कुमार लाठर (Sandeep Kumar Lathar) का खून से लथपथ शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला है। आशंका है कि उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि डीएसपी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने व एफएसएल टीम (FSL Team) की जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

पढ़ें :- Video : कार के सामने रुकी कार, चार लोग उतरे और ताबड़तोड़ फायरिंग; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

जानकारी के अनुसार एएसआई संदीप (ASI Sandeep) एसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल में तैनात थे। मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि संदीप का शव एक मकान में पड़ा है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट व नीले रंग की जींस पहन रखी थी। साथ ही चारपाई के पास उसका सर्विस रिवाल्वर पड़ा हुआ था। डीएसपी गुलाब सिंह (DSP Gulab Singh) मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया (FSL Expert Dr. Saroj Dahiya) को जांच के लिए बुलाया।

पढ़ें :- ततेरी गाने को लेकर मुसिबत में फंसे रैपर बादशाह, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस सोशल मीडिया से हटाया गाना

घटना के बाद हरियाणा पुलिस (Haryana Police)  ने मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट (Suicide Note) और एक वीडियो मैसेज बरामद किया है, जिसमें संदीप ने दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार (IPS officer Y. Puran Kumar) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। संदीप ने दावा किया कि पूरन कुमार भ्रष्ट अधिकारी थे, उनके खिलाफ कई सबूत मौजूद थे और उन्होंने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की। इसके साथ ही, उन्होंने जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को ‘हाईजैक’ करने का आरोप लगाया है। संदीप ने अपनी ‘शहादत’ देकर जांच की मांग की और कहा कि पूरन परिवार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। यह घटना IPS पूरन कुमार (IPS Puran Kumar) की आत्महत्या के सात दिन बाद हुई है, जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

Advertisement