Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. साउथ दिल्ली में अफगानी मूल के जिम मालिक की गोली मारकर हत्या; गोगी मान गिरोह ने करायी फायरिंग!

साउथ दिल्ली में अफगानी मूल के जिम मालिक की गोली मारकर हत्या; गोगी मान गिरोह ने करायी फायरिंग!

By Abhimanyu 
Updated Date

South Delhi Greater Kailash Firing: साउथ दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 में बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें गोली लगने से अफगानी मूल के जिम मालिक नादिर शाह की मौत हो गयी। शुरुआत में पुलिस को यह गैंगवार से जुड़ा मामला लग रहा है। मृतक नादिर का दुबई में भी कारोबार है, और उस पर कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे।

पढ़ें :- IND vs NZ Live : दूसरे टी20 में भारत पहले करेगा गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर करेंगे बल्लेबाजी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ग्रेटर कैलाश में करीब 6 से 8 राउंड फायरिंग की सूचना मिली थी। फायरिंग में घायल नादिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नादिर रोहित चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ था और पुलिस की मुखबिरी भी करता था। मृतक का अपराधियों के बीच उठना-बैठना भी था। कहा ये भी जा रहा है कि उसके दिल्ली पुलिस में कई अधिकारी उसके दोस्त हैं।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि करीब 10:40 बजे में सफेद रंग की टी शर्ट पहने नादिर जिम के बाहर खड़ा होकर किसी से बात कर रहा है, तभी एक लड़का चेक शर्ट पहनकर आता है और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है। जब घायल होकर नादिर गिर जाता है तो हमलावर वहां से फरार हो जाता है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रोहित गोदारा नाम के शख्स का पोस्ट वायरल हो रहा है। गोदारा ने लिखा, “राम-राम जय श्रीराम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा बीकानेर गोल्डी बरार जो आज दिल्ली में नादिर का मर्डर हुआ, वो हमने करवाया है जो हमारे भाई तिहाड़ मैं है समीर बाबा भाई का मैसेज आया था कि वो हमारे दुश्मनों से मिलकर हमारे धंधों में अर्चन कर रहा है। इसलिए हमने मरवाया है।”

वायरल पोस्ट में आगे लिखा है- “जो भी हमारे व हमारे किसी भी भाई के दुश्मन का साथ देगा उसका अंजाम यही होगा। हमारे जो भी दुश्मन हैं वो त्यार रहे जल्दी ही मुलाकात होगी।… Wait & Watch ##GogiMaan Group##… ##Kala Rana##”

पढ़ें :- CCP अध्यक्ष सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम के बाद X पर डेब्यू, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोवर्स
Advertisement