नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे। उन्होंने यह बात पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट (Ludhiana West Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव में पार्टी से राज्यसभा के मौजूदा सदस्य संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के जीतने के बाद कही। अरोड़ा को राज्यसभा से इस्तीफा देना होगा।
पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार
केजरीवाल से एक प्रेस वार्ता में पूछा गया कि पार्टी अरोड़ा की जगह किसे उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए। विपक्षी दलों ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो केजरीवाल अरोड़ा की जगह उच्च सदन में जाएंगे।
लुधियाना पश्चिम सीट (Ludhiana West Assembly Seat) पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने शानदार जीत दर्ज की है। अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों के अंतर से हराया। अरोड़ा को कुल 3579 वोट मिले, जबकि भारत भूषण को 24542 वोट से संतोष करना पड़ा। इस सीट पर बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 20323 वोट ही मिले।