Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘बंगाल जीतते ही दिल्ली भी फतेह कर लूंगी’, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा पलटवार

‘बंगाल जीतते ही दिल्ली भी फतेह कर लूंगी’, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा पलटवार

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को भाजपा (BJP) पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी।

पढ़ें :- मोहन यादव के बहाने बीजेपी तीन राज्यों के सीएम बदलने की रच रही है साजिश,अखिलेश यादव बोले- योगी ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है

भाजपा का विनाश चाहिए : मुख्यमंत्री बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee)  ने कहा कि ‘भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों के नाम सूचीबद्ध हैं। आपने भाजपा (BJP)  पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को लाया है और उसी के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि याद रखिए, आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा (BJP)  का विनाश चाहिए, न केवल बंगाल में विनाश होगा, बल्कि भाजपा (BJP) को दिल्ली से भी हटाना होगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  2026 (West Bengal Assembly elections 2026)  के पहले चरण में बंपर मतदान के बाद, सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। बता दें कि 23 अप्रैल 2026 को प्रथम चरण के दौरान 152 सीटों पर हुए मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता की रैली में कहा कि अब तक हुए मतदान के आंकड़े और लोगों का उत्साह यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) पहले से ही जीत की स्थिति में है। सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि SIR के विरोध में बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है।

उन्होंने जंगलमहल और उत्तर बंगाल से लेकर हर बूथ पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारों को टीएमसी (TMC) के लिए सकारात्मक संकेत माना है। ममता ने कहा कि यह बंपर वोटिंग उनके विकास कार्यों और लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष को दर्शाता है। बनर्जी ने कहा कि बंगाल जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर दिल्ली की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : ये दो बड़े पदाधिकारी ट्रस्ट को घर की कपंनी की तरह चला रहे थे, हर नियुक्ति में होती थी मनमर्जी

 

Advertisement