Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. CCP अध्यक्ष सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम के बाद X पर डेब्यू, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोवर्स

CCP अध्यक्ष सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम के बाद X पर डेब्यू, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोवर्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Sonia Gandhi on X (Twitter) : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम डेब्यू किया था और अब उन्होंने एक्स पर अपना डेब्यू कर लिया है। जिस पर सोनिया ने पहली पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक दिखाई है।

पढ़ें :- बिजनौर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही निर्माणाधीन पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, सवाल ये है कि​ भ्रष्टाचार की जवाबदेही कौन तय करेगा?

कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी ने अपनी पहली एक्स पोस्ट में लिखा, “कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम-यात्रा शुरू हुई। राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को, मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा कर रही हूँ।” ऐसी पोस्ट उन्होंने इंस्टाग्राम पर सबसे पहले शेयर की थी। खबर लिखे जाने तक उनके फॉलोवर्स 4500 से ज्यादा हो चुके थे।

कांग्रेस ने उनके एक्स पर सक्रिय होने की पुष्टि की है। पार्टी ने लिखा, “इस बातचीत में एक नई आवाज़ शामिल हुई है! CPP अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने ट्विटर (X) पर कदम रखा है।” बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस समय सोनिया के 2 लाख 38 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स चुके हैं। वहीं, एक्स पर डेब्यू के बाद फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।

Advertisement