Lalu-Sonia meeting in Delhi : रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के अगले दिन यानी सोमवार को देश के दो बड़े नेताओं- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकात नई दिल्ली में आरजेडी सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर हुई, जहाँ लालू यादव एम्स में इलाज कराने के बाद, मेडिकल देखभाल और जांच के लिए रुके हुए हैं। इस दौरान सोनिया ने उनका हाल चाल जाना।

जानकारी के अनुसार, देश के पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया था। लालू का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चल रहा है। ऐसे में सोनिया गांधी ने मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर उनके पिता लालू के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। फिलहाल, इस मुलाक़ात को एकतरफ शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है तो दूसरी ओर साझा विपक्ष को एकजुट होने का संदेश भी माना जा रहा है।
बिहार के पूर्व सीएम लालू ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की और कहा, “आदरणीय मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास पहुँच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई। स्मरण किया कि कैसे UPA सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की तथा मनरेगा, RTE, RTI जैसी कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हम लोगों ने कैसे 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि दी।”
आदरणीय मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास पहुँच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई।
स्मरण किया कि कैसे UPA सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की तथा मनरेगा, RTE, RTI जैसी कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हम लोगों ने कैसे 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि दी।
पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 2, 2026