Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दानिश अली के जल्द कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दानिश अली के जल्द कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी हो जाएगा। इन तारीखों के एलान से पहले देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। इन सबके बीच अमरोहा के सांसद दानिश अली ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। उनके साथ की एक फोटो अपलोड करके सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया है। इस मुलाकात के बाद दानिश अली के जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। इसके साथ ही उनके अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की भी चर्चा है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

वहीं, सपा और कांग्रेस गठबंधन में अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। अमरोहा सांसद दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद से दानिश अली और राहुल गांधी के बीच काफी नजदीकियां देखी गईं। गुरुवार को दानिश अली ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

दानिश अली ने एक्स पर लिखा कि, अमरोहा से मेरे दूसरे लोकसभा चुनाव के लिए बलिदान की प्रतीक सोनिया गांधी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है। उनकी अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) थी जिसने मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा विधेयक जैसे ऐतिहासिक गरीब समर्थक और पारदर्शिता कानून बनाए।

 

 

Advertisement