Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग भी बंटे, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे को मिला अहम विभाग

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग भी बंटे, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे को मिला अहम विभाग

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार आज हुआ। कैबिनेट विस्तार में 32 मंत्री बनाए गए, जिसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्री बनाया गया। कैबिनेट विस्तार में सबसे ज्यादा बीजेपी की तरफ से 15 मंत्री बनाए गए, जबकि जेडीयू कोटे से 13, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) से दो, हम से एक और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से एक मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, अब इनके विभागों का भी बंटवारा हो गया है। इसमें पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को स्वास्थ्य जैसा अहम विभाग दिया गया है।

पढ़ें :- बिहार की एनडीए सरकार ने पुल गिरने का 21 वर्षों में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भ्रष्टाचार का इससे भी चाहिए बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण : तेजस्वी यादव

पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा का विभाग बदल दिया गया है। अब विजय सिन्हा कृषि मंत्रालय के मंत्री बनाए गए हैं। पिछली कैबिनेट में उनके पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री होंगे। वह पहले भी यह विभाग संभाल चुके हैं।

वहीं, सम्राट चौधरी सरकार में जेडीयू कोटे से पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव भी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बने रहेंगे, हालांकि उनसे ऊर्जा विभाग ले लिया गया है। पहली बार मंत्री बने बुलो मंडल को नया ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।

पढ़ें :- बिहार में सम्राट सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, NDA विश्वास मत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार
Advertisement