Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. टॉलीवुड स्टंटमैन की मौत के बाद स्टंट आर्टिस्ट की सुरक्षा को लेकर अक्षय कुमार ने उठाया बड़ा कदम , 700 स्टंटमैन्स का कराया इंश्योरेंस

टॉलीवुड स्टंटमैन की मौत के बाद स्टंट आर्टिस्ट की सुरक्षा को लेकर अक्षय कुमार ने उठाया बड़ा कदम , 700 स्टंटमैन्स का कराया इंश्योरेंस

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Bollywood To tollywood update :फिल्म में स्टंट देखना जितना ही सुपर और शानदार  लगता है असल में वो उतना ही जान के लिए घातक हो सकता है। हालही में  साउथ इंडस्ट्री में फिल्म सेट पर स्टंटमैन राजू की दर्दनाक मौत हो गयी है जिसके बाद से लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बड़ा कदम उठाया है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

स्टंटमैन की सुरक्षा पर उठे सवाल पर बोले एक्शन डायरेक्टर?

अक्षय कुमार मोस्टली अपने स्टंट्स को खुद ही परफॉर्म करते हैं। अक्षय को ऐसा बहुत कम देखा गया कि उन्होंने अपने स्टंट के लिए किसी बॉडी डबल का यूज किया है। एक्टर ने टॉलीवुड स्टंटमैन राजू की मौत के बाद देशभर के स्टंटमैन्स के लिए इंश्योरेंस कराने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी फ़ेमस  एक्शन डायरेक्टर विक्रम सिंह दहिय ने एक इंटरव्यू में दिया।उन्होंने कहा कि अक्षय ने हमेशा स्टंटमैन्स की सेफ्टी और इंश्योरेंस पर ध्यान दिया है। इससे उन्हें काफी मदद मिली है। विक्रम का मानना है  कि बॉलीवुड के सेट्स स्टंट्स के लिए पहले के मुकाबले आज काफी सुरक्षित हो गए हैं।  वो हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखते हैं।  जैसे अगर कोई गाड़ी स्टंट के दौरान पलटने वाली है तो उसमें पहले से ही सेफ्टी केज लगा देते है।  ड्राइवर को भी हार्नेस के साथ कसकर बांध दिया जाता है ताकि अगर गाड़ी पलटी तो उसे कोई हानि  ना हो।  फिर गाड़ी की टंकी में पेट्रोल उतना ही रखा जाता है जितनी जरूरत होती है।  विक्रम सिंह ने आगे ये भी कहा कि इतनी सेफ्टी के बावजूद स्टंटमैन का काम काफी जोखिम भरा रहता है।  शरीर एक हद तक ही झटकों को महसूस कर सकता है। उन्होंने  स्टंटमैन राजू की मौत पर भी शोक जताया. विक्रम सिंह ने ये भी बताया कि साउथ के मुकाबले बॉलीवुड में स्टंटमैन की सुरक्षा पर ज्यादा महत्व दिया गया जिसमें अक्षय कुमार का बड़ा रोल रहा।  उन्होंने देशभर के लगभग 650-700 स्टंटमैन्स का इंश्योरेंस काराया।

स्टंटमैन के सेफटी में कैसे उतरे अभिनेता

विक्रम सिंह ने  अक्षय कुमार के बारे में कहा  , ‘अक्षय कुमार सर का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने करीब 650-700 स्टंटमैन और एक्शन क्रू मेंबर्स का का इंश्योरेंस कराया है. इसमें उनके हेल्थ और एक्सीडेंट दोनों इंश्योरेंस शामिल हैं. अगर एक स्टंटमैन सेट पर या उसके बाहर घायल हो जाता है, तो वो 5-5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस ट्रीटमेंट का फायदा उठा सकता है. अगर किसी स्टंटमैन की अचानक मौत हो जाती है, तो उनके परिवार को 20-25 लाख रुपये का भुगतान मिलेगा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement