Delhi elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, अगर केंद्र सरकार सब्सिडी पर जमीन उपलब्ध कराए तो आप सरकार उस पर मकान बनवाएगी। आसान किस्तों में सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देगी।
पढ़ें :- मेरठ में Audio Leak से मचा बवाल! 25 BLOs को हटाने का आरोप, वोटर लिस्ट पर उठे सवाल?
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मेरा सपना है कि हमारे सफ़ाई कर्मचारी भाई-बहनों के पास अपना ख़ुद का मकान हो और वे सम्मान के साथ अपनी ज़िंदगी जीयें। चुनाव के बाद हम सफ़ाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे। एक बार शुरू हो जाने के बाद अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू करेंगे। दिल्ली की ज़मीन केंद्र सरकार के अधीन है। मेरा अनुरोध है कि केंद्र सरकार ज़मीन उपलब्ध कराए, मकान हम बनवा देंगे।
क्या है ये स्कीम, @ArvindKejriwal जी ने विस्तार से बताया
इस Housing स्कीम की शुरुआत MCD और NDMC के सफ़ाई कर्मचारियों से की जाए
इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी पढ़ें :- दिवाली पर योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी
नौकरी के दौरान ही सफ़ाई कर्मचारी किश्तों में घर ख़रीद सकेंगे और रिटायर होने… pic.twitter.com/GvS444DecH — AAP (@AamAadmiParty) January 19, 2025
केजरीवाल ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हाउसिंग स्कीम की शुरुआत एमसीडी और एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों से की जाए। इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी। नौकरी के दौरान ही सफाई कर्मचारी किश्तों में घर खरीद सकेंगे और रिटायर होने के बाद वह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रियायती दरों पर जमीन देने का अनुरोध किया है।