IND vs WI T20I Series : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीसरा वनडे जीतकर खुद के खिलाफ क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। शुबमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। लेकिन, इस पूरी सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और इस द्विपक्षीय सीरीज में कुल 2,109 रन बने। अब दोनों टीमें 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगे। जिसमें भारत और वेस्टइंडीज के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों में हार्ड हिटर्स मौजूद हैं। आइये जानते हैं कि भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे-
पढ़ें :- IND vs WI 2nd ODI : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
कब और खेले जाएंगे टी20 सीरीज के मैच
पहला T20I : मंगलवार 6 अक्टूबर 2026, शाम 07:00 बजे, लखनऊ
दूसरा T20I : शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026, शाम 07:00 बजे, रांची
तीसरा T20I : रविवार 11 अक्टूबर 2026, शाम 07:00 बजे, इंदौर
पढ़ें :- IND vs WI 1st ODI Live : आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा पहला वनडे, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
चौथा T20I : बुधवार 14 अक्टूबर 2026, शाम 07:00 बजे, हैदराबाद
पांचवां T20I : शनिवार 17 अक्टूबर 2026, शाम 07:00 बजे, बेंगलुरु
लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण
भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI और T20I सीरीज़ का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रशंसक JioHotstar ऐप और वेबसाइट के ज़रिए भी सभी आठ मैच ऑनलाइन देख सकते हैं।