नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, हेडलाइन मैनेजमेंट के लिए कितनी भी साज़िशें रच लो, जीत तो एक दिन सच्चाई और ईमानदारी की ही होगी। एजेंसियों भले ही राजनीतिक इशारे पर नाचती हों लेकिन संविधान और न्याय हमेशा सच के साथ है।
पढ़ें :- Nepal Catastrophic Disaster : भूकंप के बाद तिब्बत में टूटा ग्लेशियर, आधा किलोमीटर से बड़ा बर्फ का टुकड़ा 4000 फीट नीचे गिरा...
मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा कि, अरविंद केजरीवाल जी को जेल में रखने कें लिए BJP के एजेंडे पर CBI किस तरह कठपुतली बनकर नाच रही है, ज़रा देखिए- ⁃जिस दिन अदालत में जाकर CBI कहती है कि ज़मानत याचिका पर हमारा जवाब तैयार नहीं है इसलिए ज़मानत की सुनवाई 14 दिन आगे बढ़ा दी जाए। उसी दिन CBI का जवाब मीडिया में दे दिया जाता है ताकि CBI का जवाब अगले दिन अख़बारों की एकतरफ़ा हैडलाइन बन सके।
अरविंद केजरीवाल जी को जेल में रखने कें लिए BJP के एजेंडे पर CBI किस तरह कठपुतली बनकर नाच रही है, ज़रा देखिए-
⁃जिस दिन अदालत में जाकर CBI कहती है कि ज़मानत याचिका पर हमारा जवाब तैयार नहीं है इसलिए ज़मानत की सुनवाई 14 दिन आगे बढ़ा दी जाए. उसी दिन CBI का जवाब मीडिया में दे दिया…— Manish Sisodia (@msisodia) August 24, 2024
पढ़ें :- '6 महीने में 1 लाख नौकरी' की घोषणा पर बोलीं मायावती- 69000 शिक्षक भर्ती के आंदोलनरत अभ्यर्थियों के बारे में भी सोचे सरकार
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, हेडलाइन मैनेजमेंट के लिए कितनी भी साज़िशें रच लो, जीत तो एक दिन सच्चाई और ईमानदारी की ही होगी। एजेंसियों भले ही राजनीतिक इशारे पर नाचती हों लेकिन संविधान और न्याय हमेशा सच के साथ है।