Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. टाटा समूह के बाद एयर इंडिया का बड़ा एलान, विमान हादसे के पीड़ितों को मिलेगी 25 लाख रुपये की राशि

टाटा समूह के बाद एयर इंडिया का बड़ा एलान, विमान हादसे के पीड़ितों को मिलेगी 25 लाख रुपये की राशि

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी पीड़ित परिवारों और घायलों के लिए एयर इंडिया ने शनिवार को आर्थिक सहायता का एलान किया है। एयर इंडिया ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। एयर इंडिया ने कहा कि, अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिन लोगों की जान गई और जो लोग घायल हुए हैं। उनके परिजनों को एक करोड़ मुआवजे के अलावा 25 लाख अलग से दिए जाएंगे।

पढ़ें :- Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट

इससे पहले टाटा समूह ने सभी मृतकों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की थी। ऐसे में अब इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को 1.25 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।

बता दें कि, गुरुवार 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया था। ये विमान रिहायशी इलाके में मौजूद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा था। इस विमान हादसे में अब तक कुल 270 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement