Air India Express Economy Class : सुखद हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लि एयर इंडिया एक्सप्रेस इकोनॉमी क्लास की सीटों पर ज्यादा फोकस करने की योजना बनाई है। खबरों के अनुसार, एयरलाइन अप्रैल 2025 से बिजनेस क्लास सीट वाले विमानों की रीअसेम्बलिंग शुरू करने की योजना बनाई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक बड़े अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हम सिर्फ इकोनॉमी क्लास सीट वाले, नैरो बॉडी वाले विमानों के ऑपरेशन पर काम कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने 1 अक्टूबर को एआईएक्स कनेक्ट का अपने साथ विलय कर लिया है।
पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?
आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं(supply chain problems) के कारण नए विमानों की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच एयरलाइन ने अब तक 35 व्हाइट-टेल बोइंग 737-8 विमानों को शामिल किया है। आने वाले महीनों में इनकी संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।
एयरलाइन कंपनी के पास करीब 90 विमानों का बेड़ा है और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के आखिर तक यह संख्या 110 को पार कर सकती है। मौजूदा विमानों में से 30 से अधिक विमान ड्यूल क्लास सीट वाले हैं। विमानन कंपनी अप्रैल 2025 से बिजनेस क्लास सीट वाले विमानों का रीअसेम्बलिंग शुरू करेगी। विमानन कंपनी केवल ‘इकॉनमी क्लास’ सीट की पेशकश करना चाहती है।