Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Air India plane : एअर इंडिया के विमान की पुणे एयरपोर्ट पर टग ट्रैक्टर से हुई टक्कर

Air India plane : एअर इंडिया के विमान की पुणे एयरपोर्ट पर टग ट्रैक्टर से हुई टक्कर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Air India plane : पुणे हवाई अड्डे पर दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान रनवे पर टैक्सी करते समय एक टग ट्रैक्टर से टकरा गई। यह घटना 16 मई को हुई जिसमें लगभग 180 यात्री सवार थे। विमान के आगे वाले हिस्से और एक पहिए को नुकसान पहुंचा है। खबरों के अनुसार, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पढ़ें :- ISRO Navigation Satellite NVS-03 : ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 कल लॉन्च होगा, स्वदेशी परमाणु घड़ी सहित कई खूबियां

घटना के बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया ताकि इसमें शामिल सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एएनआई ने बताया, “यात्रियों को तुरंत विमान से उतार दिया गया और दिल्ली के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई।”

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टक्कर के कारण की जांच के लिए एक जांच पैनल का गठन किया।

Advertisement