Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Airbus and Amazon agreement : एयरबस और अमेजन के बीच सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए समझौता, माना जा रहा है बड़ा प्रयास

Airbus and Amazon agreement : एयरबस और अमेजन के बीच सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए समझौता, माना जा रहा है बड़ा प्रयास

By अनूप कुमार 
Updated Date

Airbus and Amazon agreement :  एयरबस ने मंगलवार को बताया कि उसने अमेज़न के साथ एक प्रारंभिक समझौता किया है, जिसके तहत एयरलाइनों को इंटरनेट कनेक्टिविटी (Internet connectivity to airlines) प्रदान की जाएगी। यह सुविधा अमेज़न की प्रस्तावित ‘कुइपर’ सैटेलाइट श्रृंखला (The Kuiper satellite series) के माध्यम से दी जाएगी। यह कदम एयरबस के हाई बैंडविड्थ कनेक्टिविटी प्लस कार्यक्रम ( High Bandwidth Connectivity Plus Program) को और बेहतर बनाने की योजना का हिस्सा है।

पढ़ें :- दिल्ली में कोरोना-डेंगू के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 मामले 1,777 के पार, डॉक्टरों ने दी 'सेल्फ-मेडिकेशन' से बचने की सलाह।

इस समझौते की घोषणा जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में चल रही प्रमुख केबिन इंटीरियर्स प्रदर्शनी( Cabin Interiors Exhibition ) के दौरान की गई। यह साझेदारी एयरलाइन यात्रियों ( airline passengers ) को उड़ान के दौरान बेहतर और तेज़ इंटरनेट सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास मानी जा रही है।

 

 

 

पढ़ें :- यूपी के 5 शहरों में 7,452 करोड़ की 20 परियोजनाएं, लखनऊ समेत इन शहरों में बदलेंगे पार्किंग से लेकर बिजनेस हब तक
Advertisement