होंडा कार्स इंडिया ने 2 दिसंबर, 2026 को भारत में होने वाले 'अल्फा' इलेक्ट्रिक SUV के ग्लोबल प्रीमियर से पहले, इसके कुछ नए टीज़र जारी किए हैं। ये नई तस्वीरें इस हफ्ते की शुरुआत में जारी किए गए आधिकारिक डिज़ाइन स्केच पर आधारित हैं।
Honda SUV Alpha : होंडा कार्स इंडिया ने 2 दिसंबर, 2026 को भारत में होने वाले ‘अल्फा’ इलेक्ट्रिक SUV के ग्लोबल प्रीमियर से पहले, इसके कुछ नए टीज़र जारी किए हैं। ये नई तस्वीरें इस हफ्ते की शुरुआत में जारी किए गए आधिकारिक डिज़ाइन स्केच पर आधारित हैं। इनमें आगे और पीछे की लाइटिंग को और अधिक विस्तार से दिखाया गया है, साथ ही डैशबोर्ड की भी एक स्पष्ट झलक मिलती है। अब सामने आई तस्वीरों में होंडा का चमकता हुआ ‘H’ लोगो, स्टैक्ड हेडलैम्प्स और बैंगनी रंग की एम्बिएंट लाइटिंग जैसी कई नई डिटेल्स दिखाई दे रही हैं।
कंपनी ने इस नए लोगो को पहली बार इसी साल जनवरी में पेश किया था। पैनल के ऊपरी हिस्से में एक पतली लाइट स्ट्रिप दी गई है, जो दोनों तरफ नीचे की ओर मुड़ती है। इसके दोनों सिरों पर एक के ऊपर एक दो चौकोर LED लाइट्स लगी है। वहीं, Honda के लोगो के ठीक नीचे फ्रंट कैमरा भी दिखाई देता है।
पीछे की तरफ भी Honda Alpha का लुक काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। कंपनी ने इसकी टेलगेट का एक हिस्सा दिखाया है, जिसमें लाइटें जलती हुई दिखाई दे रही हैं। पीछे की लाल लाइट का डिजाइन ऊपर से नीचे की ओर आते हुए अंदर की तरफ मुड़ता है और रियर ग्लास के नीचे टेलगेट तक फैला हुआ है। बाहरी लाइट हाउसिंग में तीन हिस्से भी नजर आते हैं। इसके अलावा, साइड मिरर पर ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग का सिंबल दिखाई दे रहा है। हालांकि, Honda ने अभी तक Alpha के ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।