1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. UP Elections 2027 : कांग्रेस ने बिछाई बिसात, आराधना मिश्रा को सौंपी 53 सदस्यीय समिति की कमान

UP Elections 2027 : कांग्रेस ने बिछाई बिसात, आराधना मिश्रा को सौंपी 53 सदस्यीय समिति की कमान

UP Elections 2027: Congress sets the stage, entrusts Aradhana Mishra with the helm of a 53-member committee

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) की तैयारियों में कांग्रेस ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति और चुनाव समिति का गठन कर दिया है। शनिवार को घोषित इस संगठनात्मक फेरबदल में यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश चुनाव समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं राजनीतिक मामलों की समिति में चुनाव समिति के सभी सदस्यों के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है। राजनीतिक मामलों की समिति में कुल 53 सदस्य हैं।

पढ़ें :- सपना चौधरी ने तलाक के बीच दर्द सहकर मिटाई प्यार की ये निशानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आराधना मिश्रा को मिली चुनाव समिति की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। इसकी जिम्मेदारी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को दी गई है। चुनाव समिति में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी (Virendra Chaudhary), सांसद प्रमोद तिवारी, केएल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शामिल किया गया है। इसके अलावा डॉ. निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल शास्त्री, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, मोहम्मद मुकीम, रवि वर्मा, मीम अफजल, कमल किशोर कमांडो, नकुल दुबे, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, हाजी इमरान कुरैशी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और सुप्रिया श्रीनेत को भी चुनाव समिति में जगह दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...