रूसी कंपनी Sber के ह्यूमनॉइड रोबोट युनी' ने मॉस्को में ओलंपिक चैंपियन एना शेरबाकोवा के साथ आइस स्केटिंग की है। ओलंपिक चैंपियन अन्ना श्चेरबाकोवा के साथ बर्फ पर प्रस्तुति दी है। यह दुनिया का पहला ऐसा आइस शो है जिसमें किसी रोबोट ने फिगर स्केटर के साथ जुगलबंदी की है।
Humanoid robot ‘Yuni’ ice skating : रूसी कंपनी Sber के ह्यूमनॉइड रोबोट युनी’ ने मॉस्को में ओलंपिक चैंपियन एना शेरबाकोवा के साथ आइस स्केटिंग की है। ओलंपिक चैंपियन अन्ना श्चेरबाकोवा के साथ बर्फ पर प्रस्तुति दी है। यह दुनिया का पहला ऐसा आइस शो है जिसमें किसी रोबोट ने फिगर स्केटर के साथ जुगलबंदी की है। यह शो मॉस्को में आयोजित AI जर्नी कॉन्फ्रेंस के दौरान Sber बैंक की 185वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पेश किया गया।
यह प्रस्तुति ऐसे समय में सामने आई है, जब यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से रूसी फिगर स्केटर्स और आइस हॉकी टीमों पर कई वर्षों से प्रतिबंध लगे हुए हैं।
खबरों के अनुसार, ‘एआई जर्नी’ (AI Journey) सम्मेलन में एक प्रस्तुति दी गई, जो रूसी लोककथा ‘द फ्रॉग प्रिंसेस’ (The Frog Princess) पर आधारित थी। इस प्रस्तुति का निर्देशन इल्या एवरबुख ने किया था और इसमें संगीत प्योत्र ड्रंगा ने दिया था। स्बेर ने इस प्रस्तुति को अपनी 185वीं वर्षगांठ से जोड़ा और इसे किसी आइस शो में ह्यूमनॉइड रोबोट की पहली उपस्थिति बताया।