पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्यच में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। प्रदेश की राजनीति में बनते बिगड़ते समीकरण के बीच आज आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा।
Punjab Elections : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्यच में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। प्रदेश की राजनीति में बनते बिगड़ते समीकरण के बीच आज आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा। चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने रविवार को पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दामन थाम लिया। उन्होंने चंडीगढ़ में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal) के आवास पर उनके नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस फैसले से पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
डॉ. चरणजीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री और Congress के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, आगामी चुनाव के लिए AAP की उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं था। पार्टी ने चमकौर साहिब सीट से उनकी जगह BSP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को प्रत्याशी बनाया है।
नाराज थे डॉ. चरणजीत
टिकट कटने के बाद से ही डॉ. चरणजीत सिंह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता एनके शर्मा (Senior leader NK Sharma) ने उनके स्वागत के साथ कहा कि डॉ. चरणजीत सिंह के आने से क्षेत्र में अकाली दल को काफी मजबूती मिलेगी।
आप के चार विधायकों बदला पाला
डॉ. चरणजीत सिंह के पाला बदलने के साथ ही आगामी चुनाव से पहले AAP छोड़ने वाले विधायकों की संख्या चार हो गई है। खास बात यह है कि इन चारों में से वह पहले विधायक हैं, जिन्होंने Akali Dal की सदस्यता ली है। इससे पहले 2 नवंबर को AAP के तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था।