1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Former Vice President Dhankhar :  पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ का नया पता,1 दिसंबर से तिलक मार्ग के फ्लैट में होंगे शिफ्ट

Former Vice President Dhankhar :  पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ का नया पता,1 दिसंबर से तिलक मार्ग के फ्लैट में होंगे शिफ्ट

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ा अपडेट है। उनके सचिव ने बताया कि अब तक पूर्व उपराष्ट्रपति को सरकारी आवास नहीं मिला है। ऐसे में वो निजी फ्लैट में शिफ्ट हो रहे हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ 1 दिसंबर से नई दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित सागर अपार्टमेंट में रहने के लिए शिफ्ट होंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Former Vice President Dhankhar :  पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ा अपडेट है। उनके सचिव ने बताया कि अब तक पूर्व उपराष्ट्रपति को सरकारी आवास नहीं मिला है। ऐसे में वो निजी फ्लैट में शिफ्ट हो रहे हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ 1 दिसंबर से नई दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित सागर अपार्टमेंट में रहने के लिए शिफ्ट होंगे। सरकारी आवास आवंटित होने तक वह यहां निजी आवास में रहेंगे।

पढ़ें :- Delimitation Bill : परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का मांगा साथ, कहा- आदिवासी सशक्तिकरण के लिए आरक्षित सीटें 28 से बढ़ाकर 42 हों

धनखड़ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक, धनखड़ सागर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 8ए में रहेंगे। यह आवास इंडिया गेट के नजदीक स्थित है। उन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति के तौर पर मिलने वाले आधिकारिक आवास का आवंटन होने तक इसी फ्लैट में रहना होगा।

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई, 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति से इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा बेहद चौंकाने वाला था। ऐसा इसलिए क्योंकि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही की अध्यक्षता करने के ठीक बाद उन्होंने ये कदम उठाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...