कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) , सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई अहम मुलाकात के बावजूद बात बनती नजर नहीं आ रही है। डीएमके परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पर केंद्र सरकार का साथ देने के अपने रुख पर कायम है।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) , सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई अहम मुलाकात के बावजूद बात बनती नजर नहीं आ रही है। डीएमके परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पर केंद्र सरकार का साथ देने के अपने रुख पर कायम है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले हुई इस बैठक में विपक्षी नेताओं ने एमके स्टालिन को इस बिल के खिलाफ लाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन डीएमके का मानना है कि संशोधित बिल में तमिलनाडु के संसदीय प्रतिनिधित्व और हितों की सुरक्षा से जुड़ी शर्तें शामिल हैं, इसलिए वह इसका समर्थन करेगी।