1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं, स्टालिन को अपनी बात बताई : राहुल गांधी

हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं, स्टालिन को अपनी बात बताई : राहुल गांधी

डीएमके प्रमुख व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) से मुलाकात के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हमने डीएमके चीफ को इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) का रुख बताया, अपनी बात बताई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। डीएमके प्रमुख व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) से मुलाकात के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हमने डीएमके चीफ को इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) का रुख बताया, अपनी बात बताई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि आरएसएस (RSS) तमिलनाडु विरोधी ताकत है। सीटों की संख्या बढ़ी तो भाजपा (BJP) को फायदा होगा। अगर भाजपा (BJP)  ने 850 सीट करने में सफल हो जाती है तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

पढ़ें :- परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का देगी साथ DMK , INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकसभा सीटों के विस्तार के बहाने देश में संसदीय क्षेत्रों की संरचना बदलना चाहती है। राहुल ने कहा कि यह कदम भारतीय राष्ट्र के साथ-साथ दक्षिण भारत और खास तौर पर तमिलनाडु के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस विचार को पहले असम और जम्मू-कश्मीर में आजमा चुकी है और अब इसे पूरे देश में लागू करना चाहती है। राहुल ने इसी वजह से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से इस मुद्दे पर मजबूती से खड़े होने और राज्य के हितों की रक्षा करने की अपील की है।

अगर बीजेपी लोकसभा में 850 सीटें बढ़ाकर देश के संसदीय क्षेत्रों की संरचना बदलने में सफल हो गई, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

राहुल गांधी ने RSS को तमिल विरोधी ताकत बताते हुए आरोप लगाया कि संगठन तमिल सभ्यता, तमिल भाषा और तमिल संस्कृति के विचार को स्वीकार नहीं करता और इन्हें अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीजेपी को अपनी योजना लागू करने का मौका न दें।राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी लोकसभा में 850 सीटें बढ़ाकर देश के संसदीय क्षेत्रों की संरचना बदलने में सफल हो गई, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद तमिल संस्कृति और तमिल भाषा पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू होगा।

पढ़ें :- Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर चेन्नई में विपक्ष की बड़ी बैठक, एमके स्टालिन व राहुल गांधी के गले मिलने की तस्वीरों से मिला बड़ा संकेत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...