1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delimitation Bill : परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का मांगा साथ, कहा- आदिवासी सशक्तिकरण के लिए आरक्षित सीटें 28 से बढ़ाकर 42 हों

Delimitation Bill : परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का मांगा साथ, कहा- आदिवासी सशक्तिकरण के लिए आरक्षित सीटें 28 से बढ़ाकर 42 हों

Delimitation Bill: Congress seeks support from Jharkhand Mukti Morcha, calls for increasing reserved seats from 28 to 42 for the empowerment of tribal communities. परिसीमन विधेयक को लेकर देश में सियासी हलचल तेज हो गई। जहां एकतरफ एनडीए गठबंधन की ओर से चंद्रबाबू नायडू ने मोर्चा संभाला है , वहीं दूसरी तरफ INDIA गठबंधन भी एकजुट होकर अपने साथियो से विधेयक के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delimitation Bill :  परिसीमन विधेयक को लेकर देश में सियासी हलचल तेज हो गई। जहां एकतरफ एनडीए गठबंधन की ओर से चंद्रबाबू नायडू ने मोर्चा संभाला है , वहीं दूसरी तरफ INDIA गठबंधन भी एकजुट होकर अपने साथियो से विधेयक के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया है।

पढ़ें :- DMK तमिलनाडु के अधिकारों के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी : उदयनिधि स्टालिन

परिसीमन बिल को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से इस विधेयक का एकजुट होकर विरोध करने की अपील की है। कांग्रेस ने खास तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से विधेयक के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया है। पार्टी का कहना है कि प्रस्तावित परिसीमन से झारखंड में आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस के अनुसार, राज्य में अभी आदिवासियों के लिए विधानसभा की 28 सीटें आरक्षित हैं। इनके अनुपातिक प्रतिनिधित्व को बनाए रखने के लिए इनकी संख्या बढ़ाकर 42 की जानी चाहिए।

आदिवासी राजनीतिक सशक्तिकरण
के. राजू ने कहा है कि झामुमो के लिए इस विधेयक का विरोध केवल गठबंधन की एकजुटता का सवाल नहीं, बल्कि आदिवासी राजनीतिक सशक्तिकरण की रक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों की वकालत करने वाला झामुमो इस मुद्दे पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन के साथ खड़ा होगा।

कांग्रेस ने विधेयक में प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना और अधिकारों पर भी सवाल उठाए हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, आयोग में प्रधानमंत्री द्वारा चयनित सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। आयोग को देशभर में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय करने का व्यापक अधिकार दिया जाएगा।

कांग्रेस ने दावा किया है कि विधेयक के तहत 1971 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन होने से आदिवासी आरक्षित सीटों की संख्या 34 तक सीमित रह सकती है।

पढ़ें :- Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर चेन्नई में विपक्ष की बड़ी बैठक, एमके स्टालिन व राहुल गांधी के गले मिलने की तस्वीरों से मिला बड़ा संकेत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...