Singham re-released: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की 2011 की सुपरहिट फिल्म सिंघम, अपने सीक्वल सिंघम अगेन की दिवाली रिलीज से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही हैं। यह जानकारी खुद निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने सिंघम का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अजय देवगन सिंघम के फेमस पोज में नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचाई थी, और अब इसे 18 अक्तूबर को फिर से सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
इस जानकारी को खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम में अजय देवगन के अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आई थीं। यह फिल्म अपने दमदार एक्शन और अजय देवगन की बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
दिलचस्प बात यह है कि सिंघम की रि-रिलीज दिवाली से ठीक पहले हो रही है, जब रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सिंघम अगेन भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार दर्शक फिर से सिंघम के दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस का आनंद ले सकेंगे। फैंस के बीच इस खबर को लेकर काफी उत्साह है, और सोशल मीडिया पर अजय देवगन के पोस्ट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी देखी जा सकती है।