Son Of Sardaar 2 : अजय देवगन अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2 ” को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का फ़र्स्ट सॉन्ग ‘पहला तू’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में खास कर अजय और मृणाल ठाकुर के डांस स्टेप्स को लेकर काफी बज़ बना है । इस डांस स्टप पर सोशल मीडिया पर काफी मींम बनाए गए हैं जिसका जवाब अजय ने ट्रेलर लॉंच इवैंट में दिया है।
पढ़ें :- लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख-डमरू बजाकर किया बप्पा का स्वागत
अजय देवगन ने क्या कहा
अजय से इवैंट में ‘फिंगर स्टेप’ को लेकर पूछा गया जिसपर वो और मृणाल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उंगलियां बाहर निकालते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा की लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन आपको सच बताऊँ कि मेरे लिए ये करना बहुत मुश्किल था वो तो मै कर लिया इसका आप लोग शुक्र अदा कारिए। इसपर सब हसने लगे। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि ये स्टेप आपको जितना आसान लगता है उतना है नही । ये एक तरीके से दिमागी कसरत है। गाना आते ही फैंस इसका हुक स्टेप दोहराने लगे, जिसमें दोनों की सिर्फ उंगलियां नाचती नजर आती हैं। हालांकि कुछ लोगों को गाने की लोकेशन थोड़ी अजीब लगी, क्योंकि इसमें अजय और मृणाल कब्रिस्तान में रोमांस करते दिखते हैं।
जानिए फिल्म के बारे में
पढ़ें :- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, छह साल बाद जांच ने लिया नया मोड़
‘सन ऑफ सरदार 2’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसे विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय और मृणाल के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, विंदू दारा सिंह और दिवंगत मुकुल देव भी नजर आएंगे।