नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद घटना को लेकर लगातार उनके भतीजे रोहित पवार विमान हादसे की जांच की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। अब जांच की मांग को लेकर उन्होंने संसद भवन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस हादसे को लेकर अब तक न कोई FIR लिखी गई और न ही सीबीआई जांच की कोई जानकारी मिल सकी है। एनसीपी विधायक रोहित पवार ने एक बार फिर कहा कि मैं अपने अंकल (अजित पवार) मौत की जांच कराकर रहूंगा। उन्होंने कहा कि जहां तक सुनेत्रा पवार (अजित पवार की पत्नी) की बात है, वो अभी सत्ता में हैं, सत्ता पक्ष के लिए ये सब आसान होता है। सभी की अपनी-अपनी प्राथमिकता होती हैं। उन्हें भी सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। लेकिन क्यों नहीं हो रहा ये मैं नहीं कह सकता?
पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा कि तेल मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं,इसके बाद सदन में शुरू हो गया हंगामा
बारामती एयरक्राफ्ट क्रैश की निष्पक्ष, ट्रांसपेरेंट और बिना किसी भेदभाव के जांच होनी चाहिए : राहुल गांधी
Shri Rohit Pawar met me today and submitted a letter raising serious concerns about the investigation into the Baramati aircraft crash that claimed the life of Shri Ajit Pawar ji and others.
Basic principles of law appear not to have been followed, and no FIR has been registered… pic.twitter.com/Hg3AIDFVLq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 12, 2026
पढ़ें :- अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG और पेट्रोल-डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक्स पोस्ट पर शेयर कर लिखा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP-SP) नेता रोहित पवार आज मुझसे मिले और बारामती एयरक्राफ्ट क्रैश की जांच को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए एक लेटर दिया, जिसमें अजीत पवार और दूसरों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कानून के बेसिक सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है, और मामले की गंभीरता के बावजूद कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष, ट्रांसपेरेंट और बिना किसी भेदभाव के जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद रोहित ने मीडिया को बताया कि राहुल के अलावा सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे पर पूरा समर्थन और हरसंभव कदम उठाने का भरोसा दिया है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से यह कहा जा रहा है कि हादसे की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक यह साफ ही नहीं हो सका है कि असल में मामला सीबीआई तक पहुंचा भी है या नहीं। विमान हादसे की सीबीआई से जांच कराने को लेकर रोहित पवार ने फिर से सवाल उठाया।राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP-SP) के नेता रोहित पवार ने कहा, कि मेरी जिम्मेदारी और अधिकार है कि मैं उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ूं। मैंने अपने पार्टी के नेताओं के समर्थन, आशीर्वाद और ताकत के साथ यह लड़ाई जारी रखा है। महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि उनके लोकप्रिय अजित दादा को न्याय मिले।