Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ajit Pawar Plane crash: विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पिंकी माली की चार साल पहले हुई थी शादी

Ajit Pawar Plane crash: विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पिंकी माली की चार साल पहले हुई थी शादी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ajit Pawar Plane crash: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। विमान में सवार अन्य चार लोगों की भी हादसे में जान चली गयी। ये विमान दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया। वहीं, इस विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाली यूपी के जौनपुर जिले की पिंकी माली भी शामिल हैं। पिंकी माली के परिवार को इस घटना की जानकारी हुई तो गांव के लोग शोक की लहर में डूब गए। लोगों का कहना है कि पिंकी काफी मिलनसार थीं।

पढ़ें :- स्वग्रीय अजीत पवार और शरद पवार की पार्टी का विलय को लेकर मचा बवाल, एनसीपी के दो नेता समर्थन में उतरे

फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर के केराकत तहसील के भैंसा गांव की रहने वाली थीं। शीतला प्रसाद माली के मुताबिक, उनके चाचा शिव कुमार माली हैं, जो चार भाई हैं। शिव कुमार के पिता बाबू राम का पिछले साल निधन हुआ था। पिंकी की शादी भी हो चुकी है। परिवार के सभी लोग मुंबई में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि, पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली बचपन से ही मुंबई में रहते थे। वहां पर पढ़ाई करने के बाद राजनीति से जुड़े और आजीविका के लिए टैक्सी चलाते हैं। पिंकी पिछले आठ साल से एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थीं और अलग अलग कंपनियां व विमानों में सेवा दे चुकी थीं। अधिकतर प्राइवेट और छोटे विमानों में पिंकी की ड्यूटी लगती थी, जिसके कारण बड़े नेताओं से मिलना जुलना लगा रहता था।

पिंकी माली की शादी बस्ती जिले के सोविकर सैनी के साथ नंबवर 2021 में हुई थी। मुंबई में ही पिंकी का जन्म हुआ और उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुई। गांव के लोगों का कहना है कि पिंकी मिलनसार और सहयोगी नेचर की थी।

 

पढ़ें :- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा फ्लाइट दमकल गाड़ी से टकराई, 100 यात्रियों वाले विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Advertisement